WhatsApp Icon

प्राथमिक विद्यालयों को समायोजित करने के विरोध में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्राथमिक विद्यालयों को समायोजित (मर्ज) करने के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा जिसमें भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह मांग किया यदि शासन की मंशा अनुरूप प्राथमिक विद्यालय समायोजित कर दिए जाएंगे तो उसे क्षेत्र के बच्चों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए, अगर इस प्रक्रिया को रोक नहीं गया तो भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।धरना प्रदर्शन को समर्थन देने आए बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि विद्यालयों का मर्जिंग कार्यक्रम नहीं बल्कि वंचित समाज के बच्चों को शिक्षा से दूर रखने की एक सुनियोजित साजिश है।

वहीं बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रभारी जावेद अहमद ने कहा मर्जिंग की कार्रवाई से गरीब बच्चों की शिक्षा का भार आमजन मानस को ऊपर पड़ेगा जिससे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाएंगे और भविष्य अन्धकार मय हो जाएगा । इससे बेरोजगारी का संकट युवाओं में और पैदा होगा इसलिए जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अगर सरकार ने विद्यालयों का समायोजन करना बंद नहीं किया तो बहुजन मुक्ति पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!