WhatsApp Icon

सरयू नदी में कूदे युवक की मौत, घंटों बाद मिला शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव के पास सरयू नदी में एक युवक के कूदने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद किया गया।


मृतक की पहचान पत्राभार गांव निवासी जगदीश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक किन कारणों से नदी में कूदा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल नज़र आया।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!