WhatsApp Icon

शिक्षा व्यवस्था पर चोरों का वार, सरकारी स्कूल से रसोई का पूरा सामान पार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद के थाना टांडा कोतवाली व नगर क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुरा में संचालित प्राथमिक विद्यालय मीरानपुर बालक में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के सहायक अध्यापक द्वारा इस संबंध में कोतवाली टांडा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलहरी व भीषण ठंडी के कारण हुए अवकाश के कारण विद्यालय बंद था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने विद्यालय परिसर में घुसकर कक्षा-कक्ष का ताला तोड़ दिया और वहां रखा सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में दो बड़े भगोने, एक छोटा भगोना, ड्रम, गैस सिलेंडर, पखाना (बर्तन), दो ढक्कन सहित राशन में रखा लगभग 30 किलोग्राम चावल शामिल है।


विद्यालय प्रशासन का कहना है कि चोरी की इस घटना से मध्यान्ह भोजन सहित अन्य शैक्षिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। सहायक अध्यापिका श्रीमती रफत कमाल ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
टाण्डा पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर शीघ्र खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!