WhatsApp Icon

बीती रात भीषण सड़क हादसा: 9 घायल, इलाज के दौरान युवक की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के बरियावन बाजार के पास बीती रात करीब 12:30 बजे अर्टिगा और एक्सयूवी-300 गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल 9 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अकबरपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर व जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के दौरान घायलों में शामिल प्रशांत पुत्र कृपा शंकर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि अर्टिगा गाड़ी सम्मनपुर से टांडा की ओर जा रही थी, जबकि एक्सयूवी-300 अकबरपुर से बसखारी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बरियावन बाजार के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी सिटी नितीश कुमार तिवारी ने किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!