WhatsApp Icon

लोहिया भवन में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर जनगोष्ठी, सिख समाज ने कृपाण भेंट कर किया सम्मान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर हवाई पट्टी के निकट स्थित लोहिया भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रमुख जनगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाथेय प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य उपस्थित रहे और उन्होंने संघ के 100 वर्ष की यात्रा, राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर टांडा से आए सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. वैद्य का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें कृपाण भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में अंशु बग्गा, त्रिलोक सिंह, गुरुबख्श सिंह, परमिट सिंह एवं शशांक शेखर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने इसे संगठन के शताब्दी वर्ष का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!