WhatsApp Icon

रामनवमी अवकाश में बदलाव: गुरुवार को खुलेंगे न्यायालय, शुक्रवार को होगा अवकाश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद न्यायालय में रामनवमी अवकाश को लेकर संशोधन किया गया है। कार्यालय जनपद न्यायाधीश द्वारा जारी प्रकीर्ण आदेश संख्या-54/2026 के अनुसार पूर्व में घोषित 26 मार्च (बृहस्पतिवार) के अवकाश में परिवर्तन करते हुए अब 27 मार्च (शुक्रवार) को रामनवमी का अवकाश घोषित किया गया है।


आदेश में बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र के अनुपालन में यह बदलाव किया गया है। इसके तहत 26 मार्च को जनपद न्यायालय एवं संबंधित कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और सभी कार्य नियमानुसार संपन्न होंगे, जबकि 27 मार्च को न्यायालय में अवकाश रहेगा।
इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कारागार, बार एसोसिएशन सहित अन्य संबंधित कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।
न्यायालय प्रशासन ने अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से संशोधित अवकाश को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों की योजना बनाने की अपील की है।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!