WhatsApp Icon

शिक्षा और सेवा की विरासत: स्व. विश्वनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर स्वेटर वितरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर में संचालित जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव के संस्थापक स्वर्गीय विश्वनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर विगत 30 वर्षों से विद्यालय परिवार द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार 15 जनवरी को संस्थापक की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव हेतु ऊनी स्वेटर वितरित किए गए।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा एवं प्रधानाचार्य अवनींद्र वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात संस्थापक स्वर्गीय विश्वनाथ वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के लगभग 500 छात्र-छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। वक्ताओं ने स्वर्गीय विश्वनाथ वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते थे। उनका स्वभाव सरल, सौम्य एवं परोपकारी था। वे सदैव गरीब, असहाय तथा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए समर्पित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ वर्मा के विचारों और मूल्यों का ही परिणाम है कि जनता इंटर कॉलेज आज क्षेत्र में शिक्षा का एक सशक्त एवं प्रतिष्ठित केंद्र बन चुका है।
कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दान बहादुर वर्मा, सरदार पटेल डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जवाहरलाल यादव, वर्तमान प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा सहित अजय कुमार यादव, अखिलेश वर्मा, राम तीरथ वर्मा, संजय गुप्ता, राहुल, बाल गोविंद, अनिरुद्ध, सत्येंद्र वर्मा, सुधांशु पटेल, देवेंद्र वर्मा, सोहराब अली सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!