WhatsApp Icon

खुदाई में अंधी नगर पालिका: नाले की खुदाई में जड़ से उखड़ा नीम का पेड़, स्कूटी चकनाचूर, सिस्टम बेखबर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर लोगों की जान पर भारी पड़ते-पड़ते बची। जलालपुर से अकबरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाथी मंदिर के पास बन रहे नाले की खुदाई के दौरान जड़ों के पास से मिट्टी हटाए जाने के कारण शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक विशाल नीम का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा।


पेड़ गिरते ही मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने खतरनाक हो गए कि रास्ते से गुजर रहे हाजीपुर निवासी अजय कुमार बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी स्कूटी पेड़ के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना ने और गंभीर रूप तब ले लिया जब पेड़ विद्युत तारों पर जा गिरा। इससे कई बिजली के पोल झुक गए और इलाके में बिजली आपूर्ति ठप होने की आशंका बढ़ गई।
स्थानीय निवासी समीर चौधरी ने नगर पालिका और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि नाले की खुदाई के दौरान पेड़ की जड़ों को कमजोर कर दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने से लोग लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंदे रखीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने नगर पालिका जलालपुर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वन विभाग से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने के बाद नगर पालिका, वन विभाग और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन सवाल अब भी कायम है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटेगी।

अन्य खबर

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

error: Content is protected !!