WhatsApp Icon

अभी-अभी: NH-233 बसखारी डोंडो पर हुआ भीषण हादसा – 01 की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर बसखारी थानाक्षेत्र के डोंडो गाँव के समीप रात्रि लगभग 09:30 बजे भीषण हादसा हुआ जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मौकेपर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

बसखारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह यादव व एसएसआई सर्वेंद्र अस्थाना घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर घायलों को बसखारी सीएचसी भेजा तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर व बाइक के बीच टक्कर हुई जिससे बाइक चालक 35 वर्षीय गिरधारी निवासी दुल्लापुर बेलहरी थाना कटका की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।

अन्य खबर

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

SB पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डेंटल कैंप, बच्चों को सिखाए स्वस्थ मुस्कान के गुर; दांतों की जांच के साथ जागरूकता का संदेश

OTS की टाण्डा से उठी थी मांग, चेयरमैन ने भेजा था मांगपत्र; अब सरकार ने खोला राहत का खजाना – हाउस-वॉटर टैक्स बकायेदारों को बड़ी छूट

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.