WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, छिनौति कर हत्या की आशंका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में एक 52 वर्षीय महिला का शव घर से मात्र कुछ कदम की दूरी पर संदिग्ध हालत में बरामद होने से हड़कम्प मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने छिनौति कर हत्या करने की आशंका प्रकट किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 से मात्र 50 मीटर की दूरी पर 52 वर्षीय सीता देवी पत्नी हीरालाल मोदनवाल का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। मृतिका के मुंह से खून आ रहा था तथा उसके शरीर पर सदैव मौजूद रहने वाला मंगलसूत्र, पायल, कान की बाली आदि गायब था। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी घटना स्थल पर पहुंच कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करते हुए शव का पंचायतनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताते चलेंकि टाण्डा बसखारी हाइवे मार्ग के हाजलपट्टी (हजलापुर) में राजू कैफे के नाम से संचालित मिष्ठान व चाय पान की दूकान हीरालाल अपनी पत्नी सीता देवी व पुत्रों के सहारे चलाते हैं। सीता देवी बीती रात्रि अपने पट्टीदार के यहां बर्थ-डे पार्टी में गई थी और वापस आकर प्रतिदिन की तरह दूकान पर भोजन लेकर गई तथा रात्रि 09 बजे रोज की तरह दूकान से सड़क पार कर घर की तरफ निकली और सुबह उनका शव हाइवे से मात्र 50 मीटर की दूरी पर घर की तरफ मिला।

मृतिका के पति हीरालाल मोदनवाल ने आशंका प्रकट किया है कि किसी ने उनकी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दिया और मंगलसूत्र, पायल, मीना व कान की बाली खींच कर ले गए हैं। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!