WhatsApp Icon

मासूम के गले में फंसा चुंबक बना जानलेवा खतरा, सामान्य एनेस्थीसिया के सहारे सुरक्षित निकाला गया धातु का टुकड़ा

Sharing Is Caring:

 

पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर खेतापुर के चिकित्सकों की हो रही है सराहना

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सकरवाल निवासी मो. शाहिद की 16 माह की मासूम पुत्री के गले में फंसा छोटा चुंबक समय रहते चिकित्सकीय सतर्कता से पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर खेतापुर के चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि बच्ची का कोई बड़ा ऑपरेशन नहीं करना पड़ा, बल्कि सामान्य एनेस्थीसिया के सहारे एंडोस्कोपिक प्रक्रिया द्वारा चुंबक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

परिजनों के अनुसार बच्ची को अचानक निगलने में दिक्कत होने लगी और वह लगातार रो रही थी। संदेह होने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे जांच में भोजन नली (इसोफेगस) में छोटा चुंबक फंसा पाया गया। चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत कार्रवाई की।

पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर खेतापुर की विशेषज्ञ टीम डॉ. अंकित सिंह एवं डॉ. रंजीत कुमार ने सामान्य एनेस्थीसिया देकर सावधानीपूर्वक एंडोस्कोपिक तकनीक से चुंबक को बाहर निकाला। पूरी प्रक्रिया सफल रही और बच्ची को किसी प्रकार की शल्यक्रिया (ऑपरेशन) की आवश्यकता नहीं पड़ी।

चिकित्सकों ने बताया कि यदि चुंबक अधिक समय तक भोजन नली में फंसा रहता तो आंतरिक चोट, संक्रमण या अन्य जटिलताएं उत्पन्न हो सकती थीं। वर्तमान में बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी हालत सामान्य है।

अभिभावकों के लिए चेतावनी:
डॉक्टरों ने आगाह किया है कि छोटे बच्चों की पहुंच से चुंबक, बटन बैटरी, सिक्के व अन्य धातु की छोटी वस्तुएं दूर रखें। ऐसी वस्तुएं निगलने पर कुछ ही मिनटों में जानलेवा स्थिति बन सकती है।
बहरहाल मासूम बच्ची को समय पर अस्पताल पहुंचाने और चिकित्सकों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!