WhatsApp Icon

मधुमक्खियों के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत, आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मधुमक्खियों के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।


विदित हो कि जलालपुर नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला गंज के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में सैकड़ो वर्ष पुराने पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का एक झुंड छत्ता लगा हुआ है। बीते मंगलवार मधुमक्खियां के एक झुंड ने आस पास बैठे स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए थे। जिसमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें कुमारी देवी नाम की 80 वर्षी वृद्ध महिला का अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पूर्व सभासद रमेश मौर्य, कुंदन सोनी, रवि मौर्य, राजकुमार अग्रहरि सहित दर्जनों लोगों ने गरीब बुजुर्ग महिला के शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम हेतु ले गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 10 दिन से रह रहकर मधुमक्खियां का झुंड आसपास के लोगों पर लगातार हमला कर रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाते हुए मधुमक्खी के छत्ते को नष्ट करने की मांग की है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.