WhatsApp Icon

समाज में सकारात्मक बदलाव की मुहिम का बने हिस्सा, 14 फरवरी को होगा समाज सुधार सम्मेलन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विकास खंड टाण्डा के मखदूम नगर में संचालित मदरसा अरबिया मेराजुल उलूम में आगमी 14 फरवरी शनिवार की रात्रि में समाज में नैतिक सुधार, आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “समाज सुधार सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।


मदरसा प्रबंधन के अनुसार, हर साल की तरह इस वर्ष भी बच्चों के लिए इनामी प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा व अच्छे आचरण के प्रति प्रेरित किया जा सके। जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना शमीम अहमद हनफ़ी निज़ामाबाद, आज़मगढ़ शिरकत करेंगे। वहीं मुबल्लिग़-ए-इस्लाम अलहाज जमाल अहमद मिझौडा और शायर-ए-इस्लाम जाहिद जहानागंज़ी समाज सुधार पर अपने विचार रखेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस जलसे का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना, युवाओं को सही दिशा देना और दीनी व सामाजिक मूल्यों को मज़बूत करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा को सफल बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव की इस मुहिम का हिस्सा बनें।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!