WhatsApp Icon

घरों के ठीक सामने कूड़ा घर बनने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शहरों की तर्ज पर गांव भी साफ सफाई व स्वच्छ रहें इसके लिए सरकार द्वारा गांव में भी ग्राम सभा द्वारा कचरा घर बनाया जा रहा है जो कुछ परिवारों के लिए मुसीबत खड़ा हो गया है।


ग्राम सभा बलुआ बहादुरपुर निवासी यशोधरा लाल बहादुर अमित कुमार सहित दर्जनों लोगों ने जलालपुर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा गांव को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए कूड़ा घर बनाया जा रहा है जो हमारे घर के महज दस से बीस मीटर पर ही बनाया जा रहा है। जिसमे गांव के लोगो द्वारा तरह तरह का कूड़ा कचरा इसी कूड़ा घर में डाला जाएगा। जो कूड़े का ढेर से निकलने वाली गंदगी, सैकड़ो बीमारियों को जन्म देगी। जो आस पास के सैकड़ो लोगो के लिए घातक सिद्ध होगा। इसे कूड़ा घर से निकलने वाला संक्रमण सैकड़ो जानलेवा बीमारियो से लोग का जीवन संकटे पड़ जायेगा। जिसको लेकर सैकड़ो परिवारों ने बनाए जा रहे पूरा घर को गांव के अन्यत्र जगह बनाने की मांग की है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज ने बताया कि ग्रामीणों की द्वारा दी गई तहरीर को जांच कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित कि जाएगी।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!