हरदोई (रिपोर्ट मोहम्मद असद) भारतीय किसान यूनियन सावित्री के जिला अध्यक्ष रफीक लम्बू की अध्यक्षता में अतरौली के लालामऊ के पूर्व प्रधान एवं भाकियू सावित्री गुट के ब्लॉक प्रभारी भरावन सत्यप्रकाश के द्वारा आयोजित पंचायत में सुनीता गौतम को महिला ब्लॉक अध्यक्ष भरावन नियुक्त किया और अनीता को ब्लॉक प्रभारी भरावन नियुक्त किया साथ में सैकड़ों लोगो ने सदस्यता ली संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर भाकियू सावित्री में शामिल हुए। और कई मुद्दों पर चर्चा की गई जिला अध्यक्ष रफीक लम्बू ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो किसान रातों दिन महनत करके हमें अनाज देता है आज वहीं परेशान है प्रशासन द्वारा हो रही बदसुलूकी पर सरकार ध्यान दें।
इसी मौके पर मौजूद रहे , ब्लॉक अध्यक्ष वसीम अंसारी, ब्लॉक प्रभारी सत्यप्रकाश, जिला सचिव इमरान खां, नगर प्रभारी दिलशाद, उमेश कुमार अर्जुन सकील, अनुकेश,गोलू, मनीष, शोएब, ममता देवी कलावती, गुड्डी, फूलमती,रामकली, सोनीता, आदि लोग मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन ने सुनीता गौतम को बनाया महिला ब्लॉक अध्यक्ष
