WhatsApp Icon

डिप्टी सीएम के आगमन से पूर्व ‘ऑल इज़ ओके’ दिखाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: आगामी 29 अप्रैल मंगलवार को जलालपुर नगर स्थित प्रतिष्ठित कॉलेज नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में नवनिर्मित लैब का लोकार्पण करने आ रहे सूबे के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह के आगमन को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर सहित अन्य सीएचसी व पीएचसी का दौरा किया गया। इस दौरान स्वास्थ अधीक्षक डॉक्टर जयप्रकाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण कराया।

निरीक्षण में मुख्य चिकित्साधिरी ने स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर में साफ सफाई चिकित्सकीय सुविधा सहित डॉक्टर के उपस्थित से संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने जर्जर होकर छूट रहे प्लास्टर को दुरुस्त कराने, जगह जगह हो रहे रिसाव को ठीक करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी अनिल त्रिपाठी डॉ वेद प्रकाश फार्मासिस्ट मनोज यादव चंद्रभान यादव डॉक्टर गुलाब चंद अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!