WhatsApp Icon

द्वारपूजा के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की पिटाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बारात में युवती से छेड़खानी कर रहे युवकों का विरोध करने से नाराज युवकों ने अपने साथियों के साथ जमकर पिटाई कर दिया गया जिसमे आधा दर्जन लोगों का सर फट गया। पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर का है।

कटका थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रोशन लाल पुत्र शिवनायक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर में सचिन पुत्र लहरी के घर बारात आई थी। बारात में द्वारपूजा के दौरान गांव के ही मयंक नाम का एक युवक लड़कियों से छेड़खानी करने लगा। लड़की के विरोध करने पर हम लोगों द्वारा डांटा जाने लगा जिससे नाराज युवक ने अपने कुछ साथियों के बुलाकर गाली गलौज देते हुए मरने पीटने लगा। जिसे देख बीच बचाव करने पहुंचे सोहनलाल अभय कुमार को भी लाठी, डंडे, हाथ में पहनने वाले पंच से बुरी तरह पिटाई करना शुरू कर दिया जिससे हम तीनों के सर पर गहरा घाव हो गया तथा अन्य लोगों को गंभीर चोटे आई है। आस पास के लोगों को इकट्ठा होता देख सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाली प्रभारी हीरालाल यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!