WhatsApp Icon

के.बी. पब्लिक स्कूल मुबारकपुर का वार्षिकोत्सव: टॉपर्स का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: के.बी. पब्लिक स्कूल मुबारकपुर का 7वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के टॉप टेन टॉपर्स की घोषणा की गई, जिसमें वानिया जमजम ने 99.50% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी छात्रों में तालेया नूर, अलीना फातिमा, रेहान खान, अरीबा फातिमा, शिफा अंजुम, चांदनी, जोया फातिमा, मो. शादान तथा मो. अदनान व जैनब फातिमा शामिल रहे।

कक्षा 10 के परिणामों में अज़का फातिमा ने 91.6% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि जयन्ती और अंशुमान पटेल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने वृद्धाश्रम विषय पर आधारित एक मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें बुजुर्ग माता-पिता के सम्मान और उनकी देखभाल का सशक्त संदेश दिया गया। इसके अलावा नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में समाजसेवी विनय पाठक, गुड्डू पंडित, जावेद सिद्दीकी, अब्दुल माबूद, चौकी प्रभारी राहुल पांडेय, सभासद तारिक मास्टर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही जुल्फिकार, जाहिद (छोटू), नवाब साबरी, असहद, संदीप मांझी, फैज़ मोहम्मद, घिसियावन मौर्य, प्रमोद गुप्ता, अनुराग जायसवाल, पप्पू लोहा, पत्रकार आलम खान, नूर आलम, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अदनान खान, हाजी जलील, अनूप यादव, मो. अशरफ, शादाब और परवेज आलम की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

विद्यालय के मैनेजर शकील अहमद एवं प्रिंसिपल राम उजागर के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। अंजीम खान, महबूब, अरशद, रब्बानी, नरसिंह, सलमान, कंचन पांडेय सहित समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

अन्य खबर

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

error: Content is protected !!