WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में कमरे अंदर झूलता मिला पति का शव, पत्नी के मायके चले जाने से तनाव में था मृतक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना क्षेत्र के अरुसा-आजमपुर गांव में एक व्यक्ति का शव उसके ही कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय इन्द्रेश पुत्र रामबरन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


परिवार की सूचना पर मौके पर पहुंची हंसवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला।
मृतक के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है हालांकि चर्चा है कि पारिवारिक कलह के बीच उसकी पत्नी मायके चली गई थी जिसके बाद युवक द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!