WhatsApp Icon

शब-ए-बारात पर कब्रिस्तान में पॉलीथिन प्रतिबंध की मांग, कमेटी ने प्रशासन को सौंपा पत्र

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी शब-ए-बारात के पावन अवसर पर कब्रिस्तान की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए बागे उक़बा कब्रिस्तान कमेटी, मुबारकपुर टांडा ने प्रशासन से कब्रिस्तान परिसर में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग पूर्व वर्षों की भांति किया है।


इस संबंध में कब्रिस्तान कमेटी की ओर से उपजिलाधिकारी टाण्डा को पत्र देकर मांग किया गया है कि हर वर्ष शब-ए-बारात के मौके पर बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान में फातिहा के लिए आते हैं, इस दौरान पॉलीथिन में लाई गई सामग्री के कारण कब्रिस्तान परिसर में गंदगी फैलती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।
कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि शब-ए-बारात के दौरान कब्रिस्तान क्षेत्र में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाई जाए, साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में अपनी धार्मिक रस्में अदा कर सकें।
कब्रिस्तान कमेटी के सदर मो. शकील और सेक्रेटरी मो. एजाज़ ने कहा कि पॉलीथिन प्रतिबंध से न सिर्फ कब्रिस्तान की पवित्रता बनी रहेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उक्त मौके पर मो.ज़फर, मो.खालिद मियां, तनवीर अशरफ, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!