WhatsApp Icon

जिला प्रेस क्लब को मिली मुख्यमंत्री की सौगात, सवा करोड़ से अधिक में पुराने भवन की मरम्मत संग होगा नया निर्माण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लंबे समय से जर्जर सुविधाओं और अधूरे संसाधनों से जूझ रहे प्रेस क्लब अंबेडकरनगर के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी की लगातार पैरवी और अथक प्रयास आखिर रंग लाए और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 01 करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत कर दी। स्वीकृति की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई और मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बताया जाता है कि अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर वर्ष 2007 में प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि भवन बनने के बावजूद वर्षों तक पत्रकारों को हैंडओवर नहीं किया गया। इसे लेकर पत्रकारों ने लंबी लड़ाई लड़ी और अंततः वर्ष 2012 में भवन पत्रकारों को मिला। हालांकि भवन में मूलभूत सुविधाओं की कमी और विस्तार की जरूरत लगातार बनी रही।
इसी को लेकर प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने शासन स्तर तक लगातार प्रयास किए। परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ने बिना कटौती पूरी अपेक्षित धनराशि स्वीकृत कर दी।

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के अनुसार स्वीकृत धनराशि से पुराने भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा, वहीं 220 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नया भवन भी निर्मित होगा। इससे प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और पत्रकारों को बैठने, बैठक, प्रेस वार्ता व अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

पत्रकारों ने इसे प्रेस क्लब के इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्षों से लंबित मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे जिले के पत्रकारों को सशक्त मंच मिलेगा।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!