WhatsApp Icon

टाण्डा में जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई जनपदों के नेता जुटे — एकजुटता का दिया संदेश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जायसवाल समाज टाण्डा के संयोजन में रविवार को नगर के छज्जापुर स्थित एक मैरिज लॉन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे पदाधिकारियों और अतिथियों ने समाज की एकजुटता, भाईचारे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतरौलिया चेयरमैन सुभाष जायसवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, लखनऊ से मनोनीत पार्षद दीपू जायसवाल, दीपक जायसवाल (राष्ट्रीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा अध्यक्ष), निखिल जायसवाल, अयोध्या से नितेश जायसवाल तथा प्रतापगढ़ कुंडा से देवेश जायसवाल शामिल हुए। सभी अतिथियों का जिलाध्यक्ष भूपेश उर्फ डब्बू और नगर अध्यक्ष संजीव उर्फ मोनू के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

अतिथियों ने सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शासन द्वारा नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल को मनोनीत सभासद बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संरक्षक दल के आनंद आर्या, राजेंद्र, राजेंद्र उर्फ मुन्ना सहित वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अजितेश जायसवाल ने कहा कि समाज की मजबूती संगठन से ही आती है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर त्योहारों को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज के लोगों की हर समस्या में वे सदैव साथ खड़े रहेंगे।

लखनऊ से आए मनोनीत सभासद दीपू जायसवाल ने कहा कि समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने हर जरूरत में सहयोग का भरोसा दिया। अतरौलिया चेयरमैन सुभाष जायसवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित जायसवाल और निखिल जायसवाल ने भी समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आदित्य, आरोही, सानवी, अथर्व और श्रेष्ठ जायसवाल समेत तीन दर्जन से अधिक बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को संगठन की ओर से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंकित और शिवांश जायसवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में दीपू, अभिजीत, योगेश, कृष्ण मोहन, सतीश, पवित्र नारायण, अविनाश, जितेंद्र तथा मीडिया प्रभारी संदीप सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भारत भूषण, भगवती, विजय, प्रभाकर, संतोष, राहुल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

टाण्डा मुशायरा 2026 में सभी शायरों को सुनने के लिए इस■■को टच करें।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.