WhatsApp Icon

जगत जननी मां दुर्गा मंदिर का धूमधाम से सम्पन्न हुआ स्थापना, 25वीं वर्षगांठ पर भव्य भंडारा व सम्मान समारोह

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर के बस स्टेशन के पास मीरापुर स्थित जगत जननी मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस धार्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 72 घंटे से अनवरत चल रहे श्री रामचरितमानस पाठ से हुई, जिसका समापन सोमवार शाम को विधि-विधान के साथ हुआ। इसके बाद मोहल्ले के श्रद्धालुओं द्वारा हवन-पूजन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की गई।
मंगलवार को मां अम्बे के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा नामित सभासद संजीव जायसवाल, अंशु बग्गा, संदीप मांझी और रिदम खन्ना को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं भाजपा सभासद घिसियावन मौर्य (नगर पालिका टांडा) तथा पूर्व नगर महामंत्री दिनेश मौर्य ने सामाजिक संस्था हेल्प प्वाइंट के संस्थापक अध्यक्ष फखरे आलम खान और पत्रकार ओम शंकर सोनी (जनमोर्चा) को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी घिसियावन मौर्य, दिनेश मौर्य, शिशिर मौर्य, सौरभ मौर्य, ज्ञानचंद मौर्य, अनिल कनोजिया, राम कुंजल सोनकर, राकेश सोनकर, विकास मौर्य, बलराम मौर्य, सुरेश मौर्य, प्रदीप मौर्य, मनोज मौर्य, सुनील चौरसिया, महेश मौर्य, बृजेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी व नगरवासी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!