अम्बेडकरनगर: ईरान में जारी जंग के बीच अरसावां से बड़ी मानवीय पहल सामने आई है। टांडा तहसील के अरसावां गाँव स्थित ज़री का इमामबाड़ा में अंजुमन फ़ैज़-ए-हुसैन की ओर से सहायता कैंप लगाकर ईरान के लिए कैश और कीमती सामान इकट्ठा किया गया।
जुमा की नमाज़ के बाद शुरू हुए इस अभियान में भावुक नज़ारा देखने को मिला, जब महिलाओं ने अपने पसंदीदा जेवरात तक उतारकर मदद में भेंट कर दिए। कुछ ही देर में कैंप में नकदी और कीमती सामान जमा हो गया।
आयोजकों के अनुसार एकत्रित सहायता को एमबीसी के माध्यम से ईरान भेजा जाएगा। जंग से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
अंजुमन फ़ैज़-ए-हुसैन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह इंसानियत के नाते उठाया गया कदम है और जरूरत पड़ने पर आगे भी सहायता अभियान जारी रहेगा।




