WhatsApp Icon

चार दिन अमन व अकीदत के नाम: इमामुद्दीन औलिया के उर्स की तैयारियां पूरी

हज़रत इमामुद्दीन औलिया का सालाना उर्स में चार दिन तक चलेगा दीनी व रूहानी सिलसिला

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर व अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत क़स्बा पश्चिम, छोटी बाजार (चूड़ी वाली गली) स्थित प्रसिद्ध दरगाह हज़रत इमामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ 03, 04, 05 और 06 फ़रवरी को आयोजित किया जाएगा। उर्स के मौके पर दीनी, रूहानी और इस्लाही कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।
उर्स की शुरुआत 03 फ़रवरी मंगलवार को बाद नमाज़-ए-ज़ोहर गुस्ल-ए-मज़ार शरीफ से होगी। इसके बाद कुरआन ख़्वानी, दरूद ओ सलाम और शाम को असर व इशा की नमाज़ के बाद रूहानी महफ़िल का आयोजन किया जाएगा।


04 फरवरी बुधवार बाद नमाज़ असर गागर व चादर शरीफ गस्त करेगी तथा बाद नमाज़ मगरिब कुरआन खावनी व कुल शरीफ तथा बाद नमाज़ इशां लंगर-ए-आम अयोजित होगा।
05 फ़रवरी गुरुवार को नातिया मुजाहरा किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज़ से आए अकीदतमंद शिरकत करेंगे।
उर्स का समापन 06 फ़रवरी शुक्रवार को होगा। इस दिन जुमे की नमाज़ के बाद महफ़िल-ए-समा (कव्वाली) का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर क़व्वाल नवाब हैदरी अली (नैनीताल) अपनी आवाज़ से समा बांधेंगे।
उर्स के दौरान सैय्यद नफ़ीस अहमद की सरपरस्ती व सैय्यद मोहम्मद असलम मियां साबरी की अध्यक्षता में आयोजित जलसा-ए-इस्लाह में कई नामचीन उलेमा व मशाइख़ की तकरीरें होंगी, जिनमें सूफ़ी मोहम्मद हनीफ़, हाजी शहाबुद्दीन, हाफ़िज़ क़ारी जहानुद्दीन, हज़रत सैयद मोहम्मद सुलैमान चिश्ती, सैयद नसीर अहमद समेत अन्य अज़ीज़ मेहमान शामिल रहेंगे।
आयोजन कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों से अपील की है कि उर्स में शिरकत कर फ़ैज़ हासिल करें और अमन-ओ-भाईचारे के इस पैग़ाम को आगे बढ़ाएं। उर्स के दौरान मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अन्य खबर

उमस भरी गर्मी से स्कूलों में मासूम बेहाल! अभिभावकों ने उठाई आवाज, डीएम से समय बदलने या अवकाश बढ़ाने की मांग

640वें उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर उमड़ेगा अकीदत का सैलाब: प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम

ब्लड बैंक में A और B पॉजिटिव का ‘ब्लड क्राइसिस’! युवाओं ने बचाई मरीजों की सांसें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.