WhatsApp Icon

होलिका स्थल पर अवैध कब्जा करने वालों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, हटाने का अंतिम अल्टीमेटम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी की सब्जी मंडी स्थित होलिका स्थल पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि सार्वजनिक जमीन पर मनमानी अब नहीं चलेगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उपजिलाधिकारी टांडा डॉ. शशि शेखर और सीओ सिटी नितेश कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वाले दुकानदार को तत्काल कब्जा हटाने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर फैली अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। बिजली के लटकते तारों को तुरंत दुरुस्त कराने और पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि होलिका दहन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या बाधा उत्पन्न न हो।

अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई करेगा और कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र चौहान, भूपेश चौधरी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं रामलीला संरक्षक सत्यम सिंघल, अध्यक्ष राहुल गौड़ समेत क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!