WhatsApp Icon

होलिका स्थल पर अतिक्रमण से हादसे का खतरा, कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: होली पर्व से ठीक पहले बसखारी कस्बे की सब्ज़ी मंडी स्थित होलिका स्थल पर अव्यवस्थाओं और अवैध अतिक्रमण को लेकर क्षेत्र में आक्रोश गहरा गया है। संभ्रांत नागरिकों व रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि होलिका स्थल पर अवैध रूप से सब्ज़ी की दुकानें लगाई जा रही हैं, जिससे परंपरागत स्थल सिमटता जा रहा है। वहीं जगह-जगह ईंटों का मलबा पड़ा है और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। सबसे गंभीर स्थिति नाली के ऊपर टूटी पड़ी पटिया की बताई जा रही है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई, मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो होलिका दहन के दिन अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बैठक में होलिका दहन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। गड्ढों को भरवाने, नाली की टूटी पटिया बदलवाने और ईंट-मलबा तत्काल हटवाने पर जोर दिया गया।
बैठक में रामलीला समिति के संरक्षक सत्यम सिंघल, वरिष्ठ समाजसेवी पवन राय, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद कैफ, अनिल मिश्र, विजय प्रजापति, अनूप मौर्य, फिरोज अहमद, पंकज, विनोद कुमार, कृष कुमार, मदनलाल सहित कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। अब देखना यह है कि नगर पंचायत इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तत्परता और जिम्मेदारी दिखाती है।

अन्य खबर

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.