WhatsApp Icon

दो दिन पूर्व दहेज़ लोभ में हुई हत्या के आरोपियों को हंसवर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

मई 2021 में हुआ था विवाह – भारी दहेज़ के बाद दो लाख नगद की भी कर रहे थे मांग

अम्बेडकरनगर: गत 26 फरवरी को दहेज़ लोभ में हुई हत्या के मुकदमे में वांछित नामज़द अभियुक्त को हंसवर पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापुर थानाक्षेत्र निवासी छेदी प्रसाद ने अपनी लाडली पुत्री प्रेम लता का विवाह मई 2021 में हंसवर थानाक्षेत्र के औझिपुर गाँव निवासी सचिन पुत्र दलसिंगार से किया था और दहेज़ में मोटर साइकिल, जेवरात आदि भी दिया था। इस दौरान उसे एक बेटी भी हुई जो अब दो वर्ष की है लेकिन विवाह उपरांत लगातार दो लाख रुपये की भी मांग कर उसकी बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था और इसी बात को लेकर गत 26 फरवरी को गला घोंट कर हत्या कर दिया गया। हंसवर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 49/24 पर आईपीसी की धारा 498 ए व 304 तथा दहेज़ उत्पीड़न निषेद की धराओं में पति सचिन, ससुर दलसिंगार व सास शशिकला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, एसआई कुंवर पाल सिंह, कांस्टेबल अनिल यादव, ज्ञानेंद्र यादव व महिला कांस्टेबल अर्चन सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सभी नामज़द आरोपियों को हिरासत में ले कर मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों हत्यारोपियों को जिला कारागार रवाना कर दिया गया है।
बहरहाल हंसवर पुलिस की सक्रियता के कारण दहेज़ लोभी सभी नामज़द हत्यारोपियों को अविलम्ब गिरफ्तार किया गया जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर ने खोया तेजतर्रार व ईमानदार डीएम, एक साल भी नहीं कर सके कार्यकाल पूरा -ईशा प्रिया से बड़ी उम्मीद

जन्म से पहले ही 8वीं पास: टांडा के ‘कलयुग के अभिमन्यु’ ने खोली शिक्षा सिस्टम की पोल

महरुआ में कानून का डंडा, भगवानपुर में नियम ठंडा! — सरकारी भवन में ‘रातों-रात’ प्रतिमा, प्रशासन की दोहरी नीति पर बवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.