WhatsApp Icon

हज यात्रियों को दी गई अहम ट्रेनिंग, वीडियो प्रेजेंटेशन से समझाए गए अरकान-ए-हज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रॉयल मैरेज हॉल कश्मीरिया, टांडा में सोमवार को हज यात्रा पर जाने वाले हुज्जाज कराम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 155 हज यात्री मौजूद रहे, जिनमें 90 पुरुष और 65 महिलाएं शामिल थीं।

कार्यक्रम में हज ट्रेनर डॉक्टर मो. यूनुस ने वीडियो ग्राफी और प्रोजेक्टर के माध्यम से हज के सभी अरकान, एहराम, तवाफ, सई, मिना, अराफात और मुजदलिफा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही जानकारी होने से हज यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकता है।

ट्रेनिंग के दौरान हुज्जाज कराम को यात्रा के नियम, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां, आवश्यक दस्तावेज, सामान की तैयारी और सऊदी अरब में पालन किए जाने वाले निर्देशों के बारे में भी बताया गया। प्रतिभागियों ने सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी शंकाएं दूर कीं।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग से हज यात्रियों को काफी सुविधा मिलती है और वे पूरी तैयारी के साथ पवित्र यात्रा पर रवाना होते हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी हुज्जाज कराम ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!