WhatsApp Icon

सियासी सुगबुगाहट पर ‘गौसी मियां’ का बड़ा धमाका: AIMIM को लेकर दिया बयान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की पूर्व चेयरमैन श्रीमती शबाना खातून के पति और क्षेत्र के कद्दावर नेता सैय्यद गौस अशरफ उर्फ गौसी मियां ने अपने राजनीतिक रुख को लेकर चल रही अटकलों पर साफ और दोटूक बयान देकर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर AIMIM के समर्थन में लगातार पोस्ट करने को लेकर उठ रही चर्चाओं पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं लेने जा रहे हैं।

गौसी मियां ने कहा कि 16 मई 2023 को उन्होंने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था कि वह किसी भी पार्टी के सदस्य नहीं रहेंगे और आज भी अपने उस फैसले पर कायम हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी पार्टी की सदस्यता न लेने का अर्थ यह नहीं है कि वह किसी दल का समर्थन नहीं कर सकते।

उन्होंने साफ किया कि वह बिना सदस्य बने भी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन (AIMIM) को पूरी ताकत से समर्थन देते रहेंगे। यह उनका व्यक्तिगत जज्बा और अंतरात्मा की आवाज है। उन्होंने कहा कि अगर वह सदस्य बनकर समर्थन करेंगे तो लोगों को यह लगेगा कि वह टिकट या चुनाव लड़ने की मंशा से ऐसा कर रहे हैं, जबकि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है।
श्री गौस अशरफ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह चुनाव लड़ने के लिए AIMIM के समर्थन में पोस्ट नहीं कर रहे हैं। जो भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगा, वह उसके साथ खड़े रहेंगे। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!