WhatsApp Icon

कासगंज घटना से नाराज़ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Sharing Is Caring:

कासगंज घटना से नाराज़ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

अम्बेडकरनगर: प्रदेश के कासगंज में महिला अधिवक्ता श्रीमती मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या नाराज़ जनपद के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जनपद मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। टाण्डा तहसील के अधिवक्ताओं ने भी उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया कि कासगंज में महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या से समस्त अधिवक्ता समाज क्षुब्ध एवं आक्रोशित है। टाण्डा बार एसोसिएशन उक्त के संबंध में इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करता है कि दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी 48 घंटे के अन्दर सुनिश्चित करायी जाए और मृतका के परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा तत्काल दिलवाया जाए।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

बार कौसिल ऑफ उ०प्र० द्वारा बनाये गये एडवाकेट प्रोटक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाए। महामहिम को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन टाण्डा एसडीएम मोहन लाल गुप्ता को सौंपा गया।

अन्य खबर

सुरक्षा शपथ के साथ मनाया गया एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.