WhatsApp Icon

देर रात में फायरिंग की आवाज़ से मचा हड़कंप, दबोचे गए दो बदमाश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रात के अंधेरे में छत पर चढ़कर घर में घुसने का प्रयास कर रहे बदमाशों को देख पड़ोस द्वारा मकान मालिक को फोन पर सूचित किया। जानकारी होने पर मकान मालिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर जैसे ही छत का दरवाजा खोला तो बदमाशों और मकान मालिक के बीच आसमानी फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर फायरिंग की आवाज सुन पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख बदमाशों छत से कूद कर भागना शुरू कर दिया जिसमें ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।


मामला कटका थाना क्षेत्र के बबुरा ग्राम निवासी स्वतंत्र मिश्र पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार मिश्रा के शिकायती पत्र अनुसार विगत 28 फरवरी की रात में जब पूरा परिवार सो रहा था तभी लगभग 01 बजे विपक्षी मिंटू , कार्तिक पांडेय तथा चार अज्ञात लोग मेरे छत पर चढ़ गए जिसकी सूचना पड़ोसी द्वारा मिली तो मैंने उठकर देखा कि कुछ अज्ञात लोग छत पर चढ़े हैं जिसमें से एक मिंटू नाम का युवक है जो हाथ में असलहा लिया था जिसने मुझे देखते ही फायरिंग शुरू कर दिया जिसके जवाब में मैने अपनी लाइसेंसी असलहे से आसमानी फायरिंग किया इस बीच आरोपियों ने कई फायर किया शोर शराबा व गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए जिससे आरोपी भगाने लगे तभी ग्रामीणों ने कार्तिक पांडे को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने पकड़े गए दो युवकों को थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश और चुनावी रंजिश से संबंधित है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा से संपर्क करने के प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.