अम्बेडकरनगर: शहर में ई-रिक्शा की ट्रैफिक नियम से अनजान ई-रिक्शा चालक बाजारों में अंदर बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा कहीं भी खड़ा कर सवारियां उतरने और चढ़ाते रहते हैं इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
इसके अलावा मनमानी तरीके से रिक्शा चलाने व क्षमता से अधिक बैठक स्थापित करने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इनमे से ज्यादातर नाबालिक बच्चे ई रिक्शा चलाते हुए देखे जा सकते है।जिस पर लगाम लगाने के लिए जलालपुर यातायात प्रभारी ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने बिना लाइसेंस के चल रहे बीस ई रिक्शा चालकों को रोककर ड्राइवरी लाइसेंस, रिक्शे के कागजात, सहित अन्य जांच पड़ताल किया जिसमे उन्नीस चालकों के पास से कोई कागजात नही मिला। सभी को सख्त हिदायत देते हुए जल्द से जल्द अपने कागजात को दुरूस्त कराने का निर्देश दिया।








