WhatsApp Icon

किशोरी को शादी का झांसा देकर दुराचार करने एवं गर्भपात कराने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अलीगंज थाना पर दर्ज मुकदमा संख्या 69/25 धारा 115(2) बीएनएस व 5/6 पॉस्को एक्ट के आरोपी महताब उर्फ लाल बादशाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया है।

मुकदमा वादिनी का आरोप है कि आरोपी महताब पुत्र नियाज़ निवासी अल्हाददपुर थाना अलीगंज द्वारा उसको शादी का झांसा देकर दुराचार करता था और पेट से होने के बाद जब शादी की ज़िद किया तो मारपीट कर जबरन गर्भपात करा दिया। अलीगंज थाना पर तैनात एसआई दिगम्बर दीक्षित व कांस्टेबल विजय कुमार ने दुष्कर्म व गर्भपात के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

अन्य खबर

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

अम्बेडकरनगर की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जा रहा तैयार, स्कूलों में गूंज रहे जूडो-कराटे के दांव

error: Content is protected !!