WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में दुपट्टा से झूलता मिला अविवाहिता का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर दलित बस्ती में मंगलवार की देर रात्रि में एक 24 वर्षीय अविविवाहिता का शव दुपट्टा के सहारे उसके ही घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर वार्ड संख्या 06 दलित बस्ती में बीती रात्रि लगभग 09 बजे 24 वर्षीय रूपवती पुत्री मनीराम का शव दुपट्टा के सहारे लटका हुआ घर के एक कमरा से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे मुबारकपुर चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मौर्य ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया जिसके बाद कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों का दावा है कि रूपवती में आत्महत्या किया है जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हाल ही में मृतिका का विवाह भी होने वाला था। चर्चा है कि भाई बहन के बीच जमकर विवाद भी हुआ था जिसके बाद रूपवती ने आत्महत्या कर लिया।

अन्य खबर

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.