WhatsApp Icon

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: टांडा के समरिया चौराहा पर हेलमेट वितरण, डीएम एसपी ने किया जागरूक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत समरिया चौराहा, टांडा में हेलमेट वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने की।


कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं की तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन में टाण्डा एसडीएम डॉ शशिकांत, सीओ शुभम कुमार सहित यातायात पुलिस, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!