WhatsApp Icon

बकरीद पर्व पर डीएम एसपी ने टाण्डा शहर में ली सुबह के चाय की चुस्की

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने सोमवार की सुबह की चाय का आंनद टाण्डा नगर क्षेत्र में लेते हुए बकरीद पर्व की बधाइयां दिया।


सोमवार को ईद उल अज़हा (बकरीद) के त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा पुलिस बल के साथ तहसील अकबरपुर तथा टांडा अंतर्गत विभिन्न ईदगाहों अलीगंज ईदगाह, मुबारकपुर ईदगाह तथा अकबरपुर ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, एडिशनल एसपी (पश्चिमी) विशाल पांडेय, उपजिलाधिकारी टाण्डा मोहनलाल गुप्ता, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह आदि ने टाण्डा नगर के अलीगंज में संचालित प्रसिद्ध सनाऊ चाय वाले की दुकान पर सुबह की पहली चाय का आंनद लिया।
बकरीद पर्व पर नमाज़ के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतेज़ाम किया गया और साथ ही साथ ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी भी की गई।

अन्य खबर

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.