अम्बेडकरनगर: दीपावली पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी नगरीय क्षेत्रों में पदमार्च कर आमजनों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाते नज़र आ रहे हैं। औद्योगक बुनकर नगरी टाण्डा पहुंचे पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने प्रमुख्य मार्गों पर पदमार्च कर आमजनों से रूबरू भी हुए। टाण्डा सर्किल ऑफिसर संतोष कुमार व कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने टाण्डा नगर वासियों की तरफ से पुलिस कप्तान आलोक।प्रियदर्शी को विश्वास दिलाया और बताया कि टाण्डा नगर में सभी पर्वों को काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाता है। पूर्व वर्षों की भाँति चौक छज्जापुर मार्ग पर मिट्टी की मूर्तियों की बिक्री हो रही है जबकि कपड़ा मंडी की तरफ स्थित गली में मिट्टी के बर्तन व खिलौनों की बिक्री हो रही है तथा चौक घंटाघर के आसपास दीपावली उत्सव पर लाई, चूड़ा, गट्टा आदि की दुकान सज गई है। नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सकरावल में भी मिट्टी के खिलौनों की दूकान सजी हुई है। दीपावली उत्सव के पहले मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व पर बाज़ारों में थोड़ी बहुत रौनकें नज़र आ रही है। आपको बताते चलेंकि हिन्दू धर्म में धनतेरस पर्व को काफी शुभ मानते हुए नए सामानों की खरीदारी की जाती है। गुरुवार को धनतेरस अवसर पर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पुलिस कप्तान व सीओ आदि जहां क्षेत्रों का भ्रमण करते नज़र आ रहे हैं वहीं पुलिस जवानों को भी अपने निर्धारित स्थानों पर ड्यूटी करते देखा गया और क्षेत्रों में पुलिस मोबाइल टीम भी काफी सक्रिय नज़र आ रही है।
दीपोत्सव पर बाज़ारों में लौटी रौनक – एसपी ने किया पदमार्च


