अम्बेडकरनगर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग अशोक सत्यार्थी की 72 वर्षीय माता फिरता देवी का उनके पैतृक आवास ग्राम बरौव में 10 नवम्बर को निधन हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित की गई जिसमें मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा इस दुःख के समय पूरा जिला कांग्रेस कमेटी दुखी परिवार के साथ है।
शोकसभा मे डॉक्टर विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सुनील मिश्र, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बबलू, कृष्णावती निषाद, महलीप्रसाद राजभर, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जिला महासचिव अमित वर्मा जितेन्द्र, सुखीलाल वर्मा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, वरिष्ठ नेता रेहान ज़ैदी अमित जायसवाल, अफरोज आलम बेग, आलोक पाठक, पुष्पलता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश गौतम अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर आर पी कौशल, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति, जिला सचिव मनजीत राजभर, अख्तर जमाल अंसारी, राजपत पटेल, कृष्णकांत दूबे, राजीव गुप्ता, इमरान गाँधी, कुलदीप उपाध्याय, नि ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी नंदकुमार गुप्ता दद्दू, सुभाष चंद्र, संतोष सुमन, सुशील गौतम, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू अबूसहमा,अख्तर अली दीपक सिंह, शिव प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र यादव, कपिल देव बारी समेत अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सत्यार्थी को मातृशोक


