WhatsApp Icon

संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के कांग्रेस करती रहेगी संघर्ष: कृष्ण कुमार यादव

Sharing Is Caring:

 

कांग्रेस के 141 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने लिया संकल्प

अम्बेडकरनगर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस देश के लोकतांत्रिक संघर्ष, आज़ादी और संविधान निर्माण की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है उक्त बातें जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कही।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचितों की आवाज़ बनकर राष्ट्र को एकजुट रखा है।


जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, पूर्व सभासद द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, उदयभान मिश्र राजबहादुर, डॉ सतीश चन्द्र प्रजापति, चिंताहरण पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मो. जियाउद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर असगर अली , युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, मो हाजी सलीम ने कहा स्थापना दिवस पर हम सभी कांग्रेसजनों का संकल्प है संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर हाल में, हर मोर्चे पर निर्णायक संघर्ष करती रहेगी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम झंडारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, पं जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, लालबहादुर शास्त्री, डॉ भीमराव आंबेडकर को नमन किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी की गयी गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने किया।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, सुखीलाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूर्व सभासद द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, उदयभान मिश्र ”
राजबहादुर, डॉ सतीश चन्द्र प्रजापति,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, नगर अध्यक्ष अकबरपुर असगर अली, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मो जियाउद्दीन अंसारी, विकलांग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला सचिव राजेश प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चिंताहरण पाण्डेय, मो हाजी सलीम, रणजीत पाण्डेय अंकुर, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव संजय, पवन वर्मा, नंदकुमार गुप्ता दद्दू, जनसूचना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, राकेश वर्मा, राम आसरे पाल, इलियास इदरीसी, वीपत यादव, आनन्द अमृतराज वर्मा ,मो फरियाद, जितेन्द्र कुमार राव, कुलदीप शर्मा, रीतेश त्रिपाठी समेत अनेक कांग्रेसजनो ने संबोधित किया।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.