WhatsApp Icon

चाइनीज मंझा से हुई शिक्षक की मौत से नाराज़ कांग्रेसियों ने की बड़ी मांग

अम्बेडकरनगर: जानलेवा चायनीज मंझे की चपेट में आने से आलापुर निवासी शिक्षक संदीप तिवारी की गत दिनों जौनपुर में मौत हो गई थी।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने संदीप तिवारी के परिजनों से मुलाकात किया एवं मृतक शिक्षक संदीप तिवारी के आश्रितों को एक सरकारी नौकरी और पचास लाख रुपया मुआवजा देने की मांग किया।


उक्त मौके पर पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मृतक संदीप तिवारी के परिजनों से मुलाकात के दौरान कही।
उन्होंने कहा मृतक संदीप तिवारी के एक आश्रित को सरकार सरकारी नौकरी और पचास लाख रूपये का मुआवजा दे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मिश्र, श्रीकांत वर्मा, जिला महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, राजीव गुप्ता, दीपक मिश्र, अशोक सत्यार्थी ने कहा सरकार त्वरित प्रभाव से जानलेवा चायनीज मंझे पर रोक लगाकर बाजार में उपलब्ध चायनीज मंझे को नष्ट कराये जिससे कोई अन्य इसका शिकार न हो सके।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मृतक शिक्षक संदीप तिवारी के परिजनों से मुलाकात के लिए भेजा। प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर शोकसंतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त की और कांग्रेस परिवार आपके साथ हैं।

अन्य खबर

उमस भरी गर्मी से स्कूलों में मासूम बेहाल! अभिभावकों ने उठाई आवाज, डीएम से समय बदलने या अवकाश बढ़ाने की मांग

640वें उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर उमड़ेगा अकीदत का सैलाब: प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम

ब्लड बैंक में A और B पॉजिटिव का ‘ब्लड क्राइसिस’! युवाओं ने बचाई मरीजों की सांसें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.