WhatsApp Icon

दुकानदार की मौत का कारण बना सम्पर्क मार्ग पर बना ऊंचा ब्रेकर – आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील क्षेत्र के हीरापुर बाजार से लंगड़तीर जाने वाले मार्ग पर बना ऊंचा ब्रेकर फोटोग्राफर शैलेन्द्र मौर्य की मौत का कारण बन गया। उक्त ब्रेकर से लगातार घटनाएं हो रही है जिससे राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा तहसील क्षेत्र के अजमेरी बादशापुर के दर्जी पुर निवासी 42 वर्षीय शैलेन्द्र मौर्य की हीरापुर बाजार में फ़ोटो स्टोडियो व फ़ोटो कॉपी की दुकान थी और वो प्रतिदिन लंगड़तीर मार्ग से होकर हीरापुर बाज़ार आता जाता था। बुधवार की रात्रि में दुकान बंद कर जब उक्त मार्ग से अपने घर जा रहा था तो ऊंचे ब्रेकर से असंतुलित होकर गिर पड़ा जिससे उसके सर में गंभीर चोटें लग गई। परिजनों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों की सलाह पर लखनऊ ले जाया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। ऊंचे ब्रेकर से हुई नौजवान दुकानदार की असामयिक मौत से क्षेत्र में काफी आक्रोश व्याप्त है। राहगीरों द्वार उक्त ऊंचे ब्रेकर को जनहित में त्वरित हटाने की मांग की जा रही है।

अन्य खबर

नीलगाय बनी काल! कांवरियों से भरे डीजे वाहन ने पेड़ में मारी टक्कर, डीजे ऑपरेटर की मौत

कलेक्ट्रेट से शिवबाबा तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, तिरंगे में रंगा अम्बेडकरनगर

मदरसों पर सवालों के बीच तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरीं हजारों बुर्कानशीं छात्राएं, गूंजा ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद’

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.