WhatsApp Icon

नीलगाय बनी काल! कांवरियों से भरे डीजे वाहन ने पेड़ में मारी टक्कर, डीजे ऑपरेटर की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कांवर उठाने जा रहे कांवरियों के जत्थे पर रास्ते में मौत बनकर आई नीलगाय ने कहर बरपा दिया। नीलगाय को बचाने के चक्कर में डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ा। भीषण टक्कर में डीजे ऑपरेटर 22 वर्षीय रक्षाराम विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी फरीदपुर कुतुब, थाना इब्राहिमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हादसा गुरुवार देर शाम टांडा कोतवाली क्षेत्र के हंसवर-टांडा मार्ग स्थित इस्माईलपुर बेल्दहां के पास हुआ। बताया जाता है कि हंसवर थाना क्षेत्र से कांवर उठाने के लिए कांवरियों का जत्था डीजे वाहन के साथ निकला था। इसी दौरान अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और डीजे वाहन तेज रफ्तार में सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

टक्कर में रक्षाराम के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि कई कांवरियों को मामूली चोटें आईं।घायल रक्षाराम विश्वकर्मा को तत्काल महामाया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते मे ही 20 वर्षीय रक्षाराम विश्वकर्मा पुत्र ओप्रकाश विश्वकर्मा निवासी फरीदपुर कुतुब थाना इब्राहिमपुर ने दम तोड़ दिया।

एक तरफ कांवर यात्रा की तैयारी और जयकारों का उत्साह था, दूसरी तरफ हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। रक्षाराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी और सीओ टांडा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना में शामिल अन्य कांवरिया यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!