WhatsApp Icon

टाण्डा में दो गिरफ्तारी से मचा सियासी-सामाजिक हलचल, कैफे संचालक व भाजपा समर्थक नेता गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर में दो अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारियां शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस ने वारंट और धोखाधड़ी के मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जिनकी स्थानीय स्तर पर पहचान होने के कारण मामला सुर्खियों में आ गया।


टाण्डा पुलिस ने रविशंकर जायसवाल को चौक घंटाघर के पास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 55/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी दर्ज है। आरोप है कि संपत्ति लाभ के लिए अपने चाचा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराने के मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई। रविशंकर जायसवाल नगर के प्रतिष्ठित राजू कैफे के संचालक बताए जाते हैं, जिसके चलते व्यापारिक हलकों में भी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा बनी हुई है।
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली टांडा पुलिस ने वारंट के आधार पर रईस अहमद उर्फ अशरफी को जुबैर चौराहा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 322/19 धारा 307/34 आईपीसी में वारंट जारी था। स्थानीय लोगों के मुताबिक रईस अशरफी को भाजपा समर्थक मंच से जुड़ा नेता माना जाता है, जिससे गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है।
दोनों गिरफ्तारियों के बाद टांडा नगर में सियासी और सामाजिक हलचल तेज है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!