WhatsApp Icon

⚡बकाया बिल नहीं तो बिजली गुल: चीफ ने औचक निरीक्षण के बाद वसूली नहीं करने वालों पर कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मुख्य अभियंता विद्युत अयोध्या क्षेत्र (CE) ई. ब्रिजेश कुमार ने रविवार को टांडा और अकबरपुर विद्युत वितरण खंड का औचक निरीक्षण कर राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली मिलने पर उन्होंने अभियंताओं और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मार्च माह के शेष दिनों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


उन्होंने विशेष रूप से अनपेड HV-2, LMV-2 (कॉमर्शियल/पावरलूम), LMV-4 व LMV-6 श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं से बकाया वसूली तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयारियों की भी गहन समीक्षा की और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने को कहा।
मुख्य अभियंता ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपना बकाया बिजली बिल समय से जमा करें, ताकि कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से बचा जा सके और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अम्बेडकरनगर ई. रजनीश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता टांडा ई. मोहित कुमार, अधिशासी अभियंता अकबरपुर ई. प्रेमचंद सहित अन्य अभियंता व अवर अभियंता मौजूद रहे। अवकाश के दिन भी विभागीय टीमें राजस्व वसूली अभियान में जुटी रहीं।
बहरहाल संकेत साफ है कि बिजली विभाग सख्त मोड में है और बकाया बिल नहीं चुकाया तो अंधेरे के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!