WhatsApp Icon

अंग्रेजों से टकराने वाले सेनानी को याद कर भावुक हुआ हीरापुर, 51वीं पुण्यतिथि पर गूंजा देशभक्ति का स्वर

Sharing Is Caring:

51वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए आज़ादी के जांबाज़: अंग्रेजों की जेल झेलने वाले सेनानी भवानी भीख सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि

अम्बेडकरनगर: अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियां तोड़ने के लिए 18 माह तक जेल की सलाखों में बंद रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी भीख सिंह की 51वीं पुण्यतिथि पर हीरापुर बाजार स्थित स्व. श्री सेनानी भवानी भीख सिंह जूनियर हाईस्कूल में भावपूर्ण व भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे वीर सेनानियों के त्याग और संघर्ष की बदौलत ही देश को आजादी मिली, जिनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्थापित सेनानी भवानी भीख सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति प्रस्तुतियां और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। मोबाइल के दुष्प्रभाव पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने भी सभी का ध्यान खींचा और खूब तालियां बटोरीं।

बताया गया कि स्व. भवानी भीख सिंह मूल रूप से जल्लापुर साबुकपुर, विकास खंड बसखारी व तहसील टांडा के निवासी थे। वर्ष 1970 में उनके बड़े पुत्र स्व. तपसी सिंह ने उनकी स्मृति में विद्यालय की स्थापना की थी। वर्तमान में विद्यालय का संचालन उनके पोते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह कप्तान कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कर्म सिंह, सूचना न्यूज़ एडिटर इन चीफ आलम खान, दीपक मिश्रा, राजू कुमार गुप्ता, राम नरेश पाल, अशोक कुमार सत्यार्थी, जोखन सिंह, असगर अली, रोहित सिंह, मनोज मद्धेशिया, असलम, राजित राम यादव, राम कुमार मौर्य, चुन्नी लाल यादव, आफताब आलम, अतुल सिंह, विशाल यादव, डॉ. विजय सोनकर, मो. कोसैन, प्रकाश प्रजापति, मनोज निषाद, राजन भारत सिंह, विशाल सिंह, कौशलेश यादव, कर्ण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयभान सिंह ने की, जबकि संचालन सुरेश चंद ने किया। अंत में विद्यालय प्रबंधक अजय सिंह कप्तान ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.