WhatsApp Icon

किछौछा में के.एस.सी. बैडमिंटन टूर्नामेंट का टाण्डा विधायक ने किया शुभारंभ

 

टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा का भव्य स्वागत, राष्ट्रगान के साथ पहले मैच का किया शुभारंभ

अम्बेडकरनगर: किछौछा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से के.एस.सी. बैडमिंटन टूर्नामेंट किछौछा सीजन-6 का आयोजन गुरुवार से स्व. लेफ्टिनेंट मंज़ूर अहमद ग्राउंड, अशरफपुर किछौछा में किया गया।
टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा द्वारा किया गया। फीता काटने के साथ राष्ट्रगान पढ़ कर देश की एकता व अखण्डता का संकल्प दोहराया गया। उक्त अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष सैयद इसरार अशरफ, उपाध्यक्ष सैयद मोनी अशरफ, कोषाध्यक्ष सैफ, लल्लू खादिम, मो. फ़ैज़ खादिम, मेराज अहमद, कामरान खान,शारिक खान, साबिर नेता, मुबस्सीर, हमजा आदि मौजूद रहे। टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा को माला पहना कर स्वागत किया गया।


आयोजकों ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार की एंट्री फीस नहीं ली गई है और प्रतियोगिता को सफल बनाने में जबल अल अमान जनरल ट्रेडिंग एलएलसी, एमबी फैशन कलेक्शन, जबल अल अशरफ, सलमान अगरबत्ती ट्रेडर, न्यू ताज रेस्टोरेंट सहित कई प्रायोजकों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, फज़ल टेंट हाउस, सना रेस्टोरेंट, पंकज इलेक्ट्रॉनिक और अशरफ कंस्ट्रक्शन का भी सहयोग रहेगा।
आयोजन से जुड़े डॉ. नुसरत, मोहद आमिर, मोबाशिर, सैयद माज़ अशरफ सहित अनेक सहयोगी एवं स्वयंसेवक व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील की है।

अन्य खबर

उमस भरी गर्मी से स्कूलों में मासूम बेहाल! अभिभावकों ने उठाई आवाज, डीएम से समय बदलने या अवकाश बढ़ाने की मांग

640वें उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर उमड़ेगा अकीदत का सैलाब: प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम

ब्लड बैंक में A और B पॉजिटिव का ‘ब्लड क्राइसिस’! युवाओं ने बचाई मरीजों की सांसें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.