WhatsApp Icon

भीम आर्मी चीफ पर हुए हमले से आक्रोश, जिला मुख्यालय पर होगा विरोध प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक नगीना सांसद पर शुक्रवार को हुए हमले से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। भीम आर्मी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का एलान कर दिया है।


उक्त जानकारी भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव निखिल रॉव ने देते हुए बताया कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर शुक्रवार को बाइक सवार कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। वह उस वक्त मांट के सिर्रेला गांव से सुरीर के गांव भगत नगरिया जा रहे थे। उक्त हमले से भीम आमी आज़ाद समाज पार्टी में काफी आक्रोश व्याप्त है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न के निर्देश पर 03 मार्च सोमवार को 11 बजे से जिला मुख्यालय पर बाबा साहब की प्रतिमा के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। श्री निखिल ने भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी से जुड़े सभी लोगों से अपील किया है कि सोमवार को समय से कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास पहुंच कर विरोध दर्ज कराएं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.