WhatsApp Icon

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद डेढ़ दर्जन लोगों के HIV पॉजिटिव होने की चर्चाएं

Sharing Is Caring:

डेढ़ दर्जन लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर निराधार : डॉ विवेक

अम्बेडकरनगर: सोशल मीडिया पर एक पखवाड़े से जनपद में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने की चर्चाएं हो रही है, सभी पॉजिटिव मरीजों को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज से जोड़ कर देखा जा रहा है हालांकि मेडिकल कालेज मीडिया प्रभारी डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव ने उक्त खबर को पूरी तरह निराधार बताया है।


बताते चलेंकि सोशल मीडिया पर दो अश्लील वीडियों वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है उक्त वीडियो महामाया मेडिकल कॉलेज परिसर का है और उक्त वीडियो में नज़र आए वाली महिला एचआईवी पॉजिटिव है। चर्चा है कि महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की सूचना के बाद लगभग दो दर्जन लोगों ने एचआईवी टेस्ट कराया जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग पॉजिटिव पाए गए हालांकि महामाया मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस तरह के मामले से साफ इंकार कर दिया है। महामाया मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ आभास सिंह द्वारा सुरक्षा एजेंसी को पत्र लिख कर सुरक्षा कर्मियों को रात्रि में भी सिटी बजाते हुए गस्त करने का निर्देश जारी किया था। उक्त सुरक्षा आदेश को वायरल अश्लील वीडियों से जोड़ कर देखा जा रहा है हालांकि एचआईवी पॉजिटिव मरीजों वाली बात की सत्यता फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.