WhatsApp Icon

मोबाइल व चेन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस ने बरामद किए 3 मोबाइल और जंजीर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मोबाइल और चेन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक सफेद धातु की जंजीर मय लॉकेट बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीगंज भूपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार मेडिकल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक खेतापुर नहर के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो एंड्रायड मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल और एक सफेद धातु की जंजीर मय लॉकेट बरामद हुआ। पूछताछ में चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र रामप्रताप निवासी दहलवा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई चोरी और आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे वह शातिर अपराधी माना जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305A/317(2)/304(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!